Darbhanga to Delhi Flight News : Voice of Mithila संवाददाता, दरभंगा – मिथिलांचल के यात्रियों के लिए राहत की खबर! अब दरभंगा से दिल्ली की फ्लाइट और भी सुगम हो गई है। दरभंगा एयरपोर्ट से Akasa Airlines Darbhanga to Delhi ने अपनी नई उड़ान सेवा शुरू कर दी है। शुक्रवार को पहली फ्लाइट ने सुबह 11:30 बजे दरभंगा से दिल्ली के लिए टेक ऑफ किया, जिससे यात्रियों में उत्साह की लहर दौड़ गई।

Flight Schedule (Akasa Air Darbhanga Flight Timing):
दिल्ली से दरभंगा (QP 1405) – सुबह 9:00 बजे रवाना, 10:55 बजे आगमन
दरभंगा से दिल्ली – सुबह 11:30 बजे प्रस्थान, दोपहर 1:25 बजे आगमन
यात्रा समय: 1 घंटा 55 मिनट
इस नई सेवा के शुरू होने से Darbhanga to Delhi flight booking में यात्रियों को विकल्प बढ़ गए हैं, और बार-बार flight delay या cancellation issues से राहत मिलने की उम्मीद है।
अब दरभंगा एयरपोर्ट से 3 प्रमुख एयरलाइंस की उड़ानें उपलब्ध:
Akasa Airlines Darbhanga Delhi
SpiceJet Flights from Darbhanga
IndiGo Darbhanga Flight Routes
Flight Time Table – Updated April 2025:
एयरलाइन | रूट | आगमन | प्रस्थान |
---|---|---|---|
SpiceJet | मुंबई → दरभंगा | 9:00 AM | 9:30 AM |
SpiceJet | दिल्ली → दरभंगा | 12:15 PM | 12:50 PM |
Akasa Air | दिल्ली → दरभंगा | 10:55 AM | 11:30 AM |
IndiGo | कोलकाता → दरभंगा | 11:55 AM | 12:25 PM |
IndiGo | हैदराबाद → दरभंगा | 2:20 PM | 3:00 PM |
IndiGo | दिल्ली → दरभंगा | 4:00 PM | 4:35 PM |
Darbhanga Airport News Update: एयरपोर्ट के डायरेक्टर नावेद नजीम ने बताया कि Akasa Airlines ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह फ्लाइट सेवा अब हर दिन उपलब्ध होगी।
Darbhanga Airport की बढ़ती पहचान:
8 नवंबर 2020 को शुरू हुआ दरभंगा एयरपोर्ट अब बिहार का प्रमुख हवाई अड्डा बन चुका है। Delhi Darbhanga flights की मांग को देखते हुए अब और एयरलाइंस की सेवाएं भी संभावित हैं।